BIHAR POLITICS - चुनाव के लिए नीतीश कुमार को कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रही है भाजपा, कांग्रेस ने बताया खुद को किसानों का हितैषी

BIHAR POLITICS - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार को भाजपा का कठपुतली बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए भाजपा उनका इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के लोगों के मजदूर बनाने के लिए काम कर रही है।

BIHAR POLITICS - चुनाव के लिए नीतीश कुमार को कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रही है भाजपा, कांग्रेस ने बताया खुद को किसानों का हितैषी

PATNA - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर बड़ा हमला किया है।  उन्होंने नीतीश कुमार का बिहार का लाडला सीएम बताए जाने को लेकर कहा कि चुनाव आनेवाल है। इसलिए पीएम मोदी सहित भाजपा के सभी नेता उन्हें कठपुतली की तरह इस्तेमाल करने में लगे हैं। 

इस दौरान उन्होंने बिहार किसान सम्मान निधि को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री कौन सा पैसा दे रहे हैं उनसे पूछिए  उन्होंने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि 2022 में किसानों की आए दुगना करेंगे आए तो दुगना नहीं हुआ लेकिन उनका लागत 3 गुना 4 गुना जरूर हो गया। वहीं उन्होंने कहा कि  बिहार के किसानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए 1960 की कांग्रेस सरकार का जिक्र किया। 

अखिलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने जो भी वायदा बिहार के साथ किया, उसे पूरा नहीं किया। 60 के दशक में बिहार में 27 परसेंट चीनी मिलों को बिहार से संचालित किया जाता था. आज यह घटकर 2 परसेंट आ गया है। यह लोग किसानों की हित की बात करते हैं।

सिस्टेमेटिक ढंग से की गई साजिश

अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार को सिस्टेमेटिक ढंग से नुकसान पहुंचाया जा रहा है।है। केंद्र की मोदी सरकार धनाड्य दोस्तों के लिए ऐसी पॉलिसी बना रही है, जिससे बिहार के लोगों को मजदूर सप्लाई बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

राम की हमेशा से की जाती है पूजा

पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस पर राम के नाम से चिढ़ने का आरोप पर अखिलेश सिंह ने कहा कि वह जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से लोग राम की पूजा कर रहे हैं। वह राम को लेकर नहीं आए थे। इसलिए राम पर राजनीति करना बंद करें

Editor's Picks