Patna Crime News: सुबह सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना, अस्पताल में घुसकर अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Patna Crime News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुबह सुबह अस्पताल परिसर में घुसकर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है।

युवक को मारी गोली - फोटो : social media

Patna Crime News:  इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। जहां अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने एक बार फिर सुबह सुबह बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी अनुसार गुरुवार की तड़के सुबह अपराधियों द्वारा ने पारस अस्पताल में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। 

अस्पताल परिसर में गोलीबारी 

वहीं गोली चलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी अनुसार घायल शख्स की पहचान चंदन मिश्रा के रुप में हुई है। चंदन मिश्रा बक्सर में पहले गोली मारने के जुर्म में बेऊर जेल में बंद था। वहीं तबीयत खराब होने के बाद पैरोल पर बाहर निकाला था। जिसे अपराधियों ने अस्पताल में सुबह सुबह गोली मार दी है। 

 

खबर अपडेट हो रही है...

पटना से अनिल की रिपोर्ट