सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी”—नीट छात्रा कांड पर डिप्टी CM का आश्वासन
Neet Student : नीट छात्रा कांड को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में पहले से जांच चल रही थी, लेकिन पीड़ित परिवार और कई राजनीतिक दलों के बयान सामने आने के बाद यह महसूस हुआ कि लोगों को जांच पर भरोसा नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया।
सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि जांच की प्रक्रिया में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा, “सीबीआई पूरी तरह स्वतंत्र एजेंसी है। सरकार जनभावनाओं के साथ खड़ी है, जनता की अपेक्षाओं के साथ खड़ी है। हम चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।”
हालांकि जब उनसे यह सवाल किया गया कि “पहले से चल रहे मामलों को सीबीआई ने अब तक क्यों नहीं निपटाया?” तो उप मुख्यमंत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुप्पी साध ली।