धर्मेंद्र की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए, डॉक्टरों ने 72 घंटे बताया क्रिटिकल
फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेन्द्र की हालत नाजुक बन गई है। उन्हें वेंटिलेंटर पर रखा गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत क्रिटिकल बताया है
patna - फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में शामिल धर्मेंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक है। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अगले 72 घंटे को क्रिटिकल बताया है।
बताया गया कि 89 साल के धर्मेंद्र को आज सुबह अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मुंबई में मौजूद परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं। वहीं अमेरिका में रह रही उनकी बेटियों को आने के लिए कहा गया है।
बता दें कि इस उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा मुख्या भूमिका में हैं।