Patna High Court: न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति, पटना हाईकोर्ट में ई-फायलिंग सेंटर का शुभारंभ, पेपरलेस कोर्ट की ओर ऐतिहासिक कदम
Patna High Court: पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट में नये ई फायलिंग सेंटर का उद्घाटन किया।
Patna High Court: पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट में नये ई फायलिंग सेंटर का उद्घाटन किया।ये हाईकोर्ट की व्यवस्था कीआधुनिकीकरण में नया और प्रभावी कदम है। जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने इस ई फायलिंग सेंटर के उद्घाटन को तकनीकी सेवा को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम कदम बताया।इससे सभी तरह की फायलिंग व्यवस्था में तेजी आएगी।उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में कम्प्यूटरीकृत,डिजिटिलाइजेशन और आधुनिक तरीके फायलिंग होगा।जिससे आसानी और तेजी से काम हो सकेगा।उन्होंने बताया कि पेपरलेस कोर्ट की ओर हम कार्रवाई कर रहे है।चीफ जस्टिस साहू इससे पहके उड़ीसा में भी पेपरलेस कोर्ट को प्रोत्साहित करते रहे है ।
यहाँ चीफ जस्टिस के कोर्ट को पेपरलेस बनाया जा चुका है।साथ ही अन्य कोर्टों को पेपरलेस बनाने की कार्रवाई हो रही है।उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता का समय है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 31जिलें है।ये प्रयास किया जा रहा है कि हर जिले के एक मैजिस्टेरियल कोर्ट और स्पेशल कोर्ट को मार्च,2026 तक पेपरलेस बनाया जाये। हम तभी दुनिया में बने रह सकेंगे,जब हम आधुनिक तरीके और तकनीक अपनायेंगे।उन्होंने जानकारी दी कि वे अभी कुछ दिनों पहले एक कांफ्रेंस में भाग ले कर लौटे,जिसका उद्घाटन भारत के चीफ जस्टिस ने किया।उसमें तकनीकी और आधुनिक सुविधाओं का उपयोग किया जा रहा है,जिससे विश्व जुड़ रहा है।
इस अवसर पर बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि सभी तरह की फायलिंग के लिए ये व्यवस्था बनायीं गयी।जो काम मैन्युअल तरीके से किया जाता था,अब ये कम्प्यूटर के माध्यम से कार्य होने से वकीलों और उनके स्टाफ को भी काफी सुविधा होगी। उन्होनें ने कहा कि चीफ जस्टिस इस दिशा में काफी सक्रिय है।तकनीक का इस्तेमाल और लाभ लेने से लंबित मामलों की संख्या कम होगी और कोर्ट अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा।
इस अवसर पर पटना हाईकोर्ट के जज,अधिकारी गण व अधिवक्ता उपस्थित रहे।