Eid-ul-Fitr 2026: पटना के गांधी मैदान में रोजेदारों ने अदा की ईद की नमाज, 20 साल में पहली बार नहीं पहुंचे सीएम नीतीश, मुख्यमंत्री सिक्योरिटी में पहुंचे निशांत
Eid-ul-Fitr 2026: आज पटना का गांधी मैदान न केवल खुदा की इबादत का गवाह बना, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकार की चर्चाओं का केंद्र भी बन गया। 20 सालों में पहली बार नीतीश कुमार ईद की नमाज में शिरकत करने नहीं पहुंचे, लेकिन उनकी कमी को उनके बे
Eid-ul-Fitr 2026: बिहार समेत पूरे देश में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में बारिश के बीच मुख्य नमाज अदा की गई, जिसमें बच्चे और बुजुर्गों सहित करीब 20 हजार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। वहीं ईद के उल्लास के बीच आज एक बड़ी राजनीतिक चर्चा ने जन्म ले लिया। करीब दो दशकों से चली आ रही उस परंपरा को विराम लग गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल गांधी मैदान पहुंचकर नमाजियों को गले लगाकर मुबारकबाद देते थे। नीतीश कुमार की इस गैर-मौजूदगी के बीच उनके बेटे निशांत कुमार का मुख्यमंत्री सुरक्षा घेरे में गांधी मैदान पहुंचना कौतूहल का विषय बना रहा। राजनीति के गलियारों में इसे 'नई शुरुआत' के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
20 साल में पहली बार नहीं पहुंचे नीतीश
बता दें कि, पिछले करीब 20 वर्षों में यह पहली बार है जब सीएम नीतीश गांधी मैदान में ईद की नमाज के मौके पर नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह हर साल इस अवसर पर मौजूद रहते थे। इस बार उनके बेटे निशांत कुमार सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। निशांत के साथ मंत्री अशोक चौधरी और जदयू के कई नेता शामिल थे। साल 2025 में सीएम नीतीश गांधी मैदान पहुंचे थे। जहां नमाजियों ने उनका स्वागत किया था।
2025 में गांधी मैदान पहुंचे थे नीतीश
मुस्लिम नेताओं ने किया था स्वागत
कड़ी सुरक्षा में नमाज
गांधी मैदान में निशांत को लेकर पोस्टर भी लगाया गया है। गांधी मैदान में नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नमाजियों की एंट्री नियंत्रित तरीके से कराई गई और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इसके अलावा पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद, फुलवारीशरीफ और अन्य ईदगाहों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई।