EOU की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जिला अवर निबंधक के कई ठिकानों पर छापामारी, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा

EOU Raid- फोटो : news4nation

EOU Raid : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जिला अवर निबंधक कार्यालय, भागलपुर में पदस्थापित विनय सौरभ के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत शुक्रवार को कई ठिकानों पर छापेमारी की।  सौरभ पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ज्ञात वैध आय ₹1,43,85,000/- (एक करोड़ तैतालीस लाख पचासी हजार) के मुकाबले ₹2,70,78,000/- (दो करोड़ सत्तर लाख अठहत्तर हजार) की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की, जो उनकी आय से लगभग 188.23% अधिक है।


EOU ने एक साथ विनय सौरभ के पैतृक आवास – सेनुआर, थाना शिव सागर, जिला रोहतास (सासाराम), निजी निवास – अभिनव इनक्लेव, खंजरपुर, थाना बरारी, जिला भागलपुर, एक अन्य आवास – पैनोरमा सिटी, बाईपास रोड, थाना सदर, जिला पूर्णिया तथा कार्यस्थल – जिला अवर निबंधक कार्यालय प्रकोष्ठ, भागलपुर में छापेमारी की. 


साथ ही विनय सौरभ के खिलाफ इस संबंध में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 21/2025, दिनांक 21.08.2025 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


अनिल की रिपोर्ट