Patna News: पटना में सुबह सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप
Patna News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने सुबह सुबह एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पटना में सुबह सुबह फायरिंग - फोटो : social media
Patna News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार की सुबह सुबह पटना में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। मिली जानकारी अनुसार सुबह सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी अनुसार अपराधियों ने बैक-टू बैक कई गोलियां मारी है। पूरा मामला पटना के गर्दनिबाग थाना क्षेत्र स्थित सरिस्ताबाद इलाके का है। जहां अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घायल युवक को निजी अस्पताल में पुलिस और स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
अपडेट जारी है
पटना से अनिल की रिपोर्ट