Bihar News: पटना में गोलीबारी, कबाड़ी दुकानदार घायल, 4 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: राजधानी पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 घंटे में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने कबाड़ी दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : social media

Bihar News: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक इलाके में दो कबाड़ी दुकानदारों के बीच हुई झड़प के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में कबाड़ी दुकानदार बदरी आलम के हाथ में गोली लग गई।

युवक को मारी गोली 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित के पिता ने इस मामले में थाने में आवेदन दिया है। पटना सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि 6 फरवरी की सुबह शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुनाईचक इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई है। 

4 घंटे में 3 गिरफ्तार 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों अंकित, किशोर और सन्नी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट