बीजेपी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी, यहाँ से आया फोन

रिभूषण ठाकुर बचौल मधुबनी जिले की बिस्फी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.

Haribhushan Thakur Bachaul - फोटो : news4nation

Haribhushan Thakur Bachaul : बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने पटना के पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, 25 जुलाई की रात करीब 8:46 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। आरोप है कि कॉल करने वाले ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कॉल के बाद उसी नंबर से कई बार मिस्ड कॉल किए गए। हरिभूषण ठाकुर बचौल ने पुलिस को धमकी देने वाले नंबर की जानकारी भी दी है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस तकनीकी जांच में जुटी

शिकायत के आधार पर पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हरिभूषण ठाकुर बचौल मधुबनी जिले की बिस्फी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। धमकी की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब बिहार में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।


वंदना की रिपोर्ट