राज्यपाल आरिफ़ मुहम्मद ख़ान ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, शेखर सुमन और खान सर सहित 18 हस्तियों को दिया चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार सम्मान

राज्यपाल आरिफ़ मुहम्मद ख़ान ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, शेखर सुमन और खान सर सहित 18 हस्तियों को दिया चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार सम्मान

PATNA - पटना ज्ञान भवन में आज “चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां विजेताओं को स्वर्ण पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया । मौक़े   पुरस्कार चयन समिति के उपाध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा , इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी के संस्थापक एवं अध्यक्ष अधिवक्ता नंदन झा तथा पुरस्कार चयन समिति के सलाहकार के रूप में श्याम जाजू (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) मनीष सिन्हा (कन्वेनर भाजपा एन आर आई सेल )उपस्थित थे।

चैंपियंस ऑफ़ चेंज बिहार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ़ मुहम्मद ख़ान ने कहा कि सभी पुरस्कार विजेताओं से उम्मीद है कि वे लोग बिहार में संक्रांति लाए.मतलब दूत बनाकर सहजता के साथ परिवर्तन लाए.कोई भी परिवर्तन सकारात्मक होनी चाहिए. बदलाव का लाभ सबसे पहले वंचितों को मिलना चाहिए.

बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मुहम्मद ख़ान ने "चैंपियंस ऑफ़ चेंज बिहार" पुरस्कार विजेताओं *भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर (पूर्व मुख्यमंत्री बिहार; मरणोपरांत), पद्म विभूषण डॉ बिंदेश्वर पाठक (संस्थापक, सुलभ इन्टरनेशनल; मरणोपरांत), पद्म भूषण डॉ सी पी ठाकुर (पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) मंगल पांडेय (स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार) रज़ी अहमद(निदेशक गांधी संग्रहालय) श्री जय कृष्ण झा (सामाजिक कार्यकर्त्ता), शेखर सुमन* (भारतीय फिल्म अभिनेता एवं निर्माता),  नीतू चंद्रा (भारतीय फिल्म अभिनेत्री), शरद कुमार (भारतीय पैरा हाई जम्पर) श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया (महापौर, बेतिया) मधुलिका यादव(कॉर्पोरेट महिला लीडर) अभिषेक सिंह(आई आर एस) अमिता सिंह( इन्वेस्टमेंट बैंकिंग) ख़ान सर(शिक्षक) सुरेश झा(सामाजिक कार्यकर्ता) डॉक्टर अभिजीत कुमार(चिकित्सा) संतोष कुमार(सी ए)डॉक्टर असदुल्लाह खान(शिक्षा विद्) ने सभी को सम्मानित किया.

इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी के संस्थापक एवं अध्यक्ष नंदन कुमार झा ने कहा कि चैंपियंस ऑफ़ चेंज बिहार को हम सब प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद जी के नाम पर आयोजित कर रहे हैं. पूर्व में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू हम सब सम्मानित कर चुके हैं. नंदन झा कहा कि बिहार की धरती गौरवशाली हैं.बिहार ने महात्मा गांधी को राष्ट्रीय छवि प्रदान की हैं. बिहार के इन महान विभूतियों को सम्मानित करके आज सम्मान ख़ुद सम्मानित हो गया हैं. नंदन झा ने बताया कि पुरस्कार मूल रूप से चैंपियंस ऑफ चेंज राष्ट्रीय पुरस्कार आयोजन का एक राज्य संस्करण है जो कि साहस, सामुदायिक सेवा और समावेशी सामाजिक विकास के मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में व्यक्तिगत और संगठनों द्वारा किए गए महान कार्यों को सम्मान करने का लक्ष्य लेकर आयोजित किया जाता हैं.

भाजपा एनआरआई सेल के कन्वेनर मनीष सिन्हा ने कहा कि चैंपियन ऑफ़ चेंज बिहार में प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर लगाकर इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी ने बिहार के लोगों का दिल जीत लिया हैं.. राजेंद्र बाबू की याद में बड़ी स्ट्रेच्यू (स्ट्रेच्यू ऑफ़ विजडम )बनाने के लिए इंडिया पॉजिटिव प्रयासरत हैं. माननीय राज्यपाल महोदय से इस अभियान में सहयोग की उम्मीद हैं.हम सब को बिहार को ग्लोबल बनाना हैं.

श्याम जाजू(पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष ) ने कहा कि इस अवार्ड के माध्यम से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने का काम किया गया हैं. जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा पटना मेरी जन्म भूमि कर्म भूमि और अवसर भूमि रही हैं. मुझे बिहार से गहरा लगाव हैं. आज बिहार के इन विभूतियों से मिलकर मैं खुश हूं.

Editor's Picks