Bihar Election 2025 - पवन सिंह, रविकिशन और मनोज तिवारी पर बरसे खेसारी लाल यादव, कहा – मुझे अश्लील गाने वाले बताते हैं, खुद आसाराम बापू हैं
Bihar Election 2025 - एक्टर खेसारी लाल यादव ने भाजपा से जुड़े भोजपुरी कलाकारों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है।
patna - बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अभिनेता से नेता बने खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी के अपने सीनियर मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा यह लोग मुझे अश्लील गानेवाला बताते हैं, लेकिन वह खुद आसाराम बापू हैं। चुनाव प्रचार में उन्होंने मुझे नचनिया कहा, यह उनके शब्द हैं। मेरी पत्नी को मेरी बहन बताने लगे। उनके पास बोलने के लिए कोई शब्द ही नहीं है।
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा मेरे लिए वह सभी बड़े भाई की तरह हैं। आज चुनाव है, कल नहीं होगा। इसलिए मैं उनका आदर करता हूं। मेरे लिए यह चुनाव सिर्फ बिहार की भलाई के लिए है। यहां के पलायन को खत्म करने के लिए है। जबकि वह लोग सिर्फ हिन्दू मुस्लिम की बात करते हैं। उनके पास और कुछ कहने के लिए ही नहीं है।
पवन सिंह पर लगाया आरोप
खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। तब मैंने उनके लिए चुनाव प्रचार किया था। उस समया पवन सिंह ने मुझे अपना छोटा भाई और लक्ष्मण बताया था। अब क्या हो गया। लोकसभा चुनाव में जिस मोदी जी के खिलाफ बोल रहे थे। कह रहे थे कि कोई काम नहीं हुआ। आज पूरी तरह से उनके सुर बदल गए हैं। उन्हें वह सब सही नजर आने लगे हैं। वह कहते हैं कि बोलने से पहले मैं सस्ता नशा करता हूं। ऐसा इसलिए है कि महंगा नशा के लिए मेरे पास पैसे नहीं है।