IPS Officers Promotion: IPS अधिकारियों को मिली पदोन्नति, 22 बने DIG
IPS Officers Promotion: बिहार सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2012 बैच के 22 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है।
बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2012 बैच के 22 अधिकारियों को नववर्ष का तोहफा देते हुए प्रोन्नति प्रदान की है। इन अधिकारियों को प्रवर कोटि से पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) कोटि में पदोन्नत किया गया है। इस पदोन्नति के साथ ही उनका वेतनमान अब स्तर-13 ए निर्धारित किया गया है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 या पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा।
पदोन्नत होने वाले प्रमुख अधिकारियों की सूची
DIG के पद पर प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची में श्री आकाश कुमार, श्री आनंद कुमार, श्री कुमार आशीष, श्री रवि रंजन कुमार और श्री दीपक रंजन सहित कुल 22 नाम शामिल हैं। अन्य अधिकारियों में डॉ. इनायमुत हक मेंगनू, श्री आमिर जावेद, श्री अशोक कुमार सिंह और श्री संजय कुमार सिंह का नाम भी प्रमुख है। यह पदोन्नति गृह विभाग द्वारा विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है।