Bihar politics: जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 21 जून को, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद पहली बार कमान संभालेंगे नीतीश, निशांत कुमार पर टिकी नजरें

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 21 जून को, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद पहली बार कमान संभालेंगे नीतीश, निशांत कुमार पर टिकी नजरें

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक- फोटो : Social media

Bihar politics: जनता दल यूनाइटेड के सांगठनिक चुनाव के बाद लंबे समय से टली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक आगामी 21 जून को होगी. 

पटना के कर्पूरी सभागार में होने जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहली बार इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पिछले दो दशकों में यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर न रहते हुए पार्टी की इतनी बड़ी बैठक का नेतृत्व करने जा रहे हैं।

नीतीश कुमार के नाम पर लगेगी मुहर

इस महत्वपूर्ण बैठक में अगले 3 वर्षों के लिए नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के फैसले पर आधिकारिक मुहर लगाई जाएगी। इसके साथ ही, आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी की भविष्य की रणनीति और एजेंडे पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बैठक के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों और बिहार सरकार के मंत्रियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

इस बैठक में सबसे अधिक चर्चा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है, जो हाल ही में राजनीति में सक्रिय हुए हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में अटकलें हैं कि इस बैठक में उन्हें संगठन के भीतर कोई बड़ी कमान सौंपी जा सकती है।

जदयू नेता संजय गांधी के अनुसार, यह बैठक पूरी तरह सांगठनिक नियमों के तहत हो रही है और जनता की मांग पर ही निशांत कुमार ने राजनीति में कदम रखा है।