जीतन राम मांझी की समधन पर हुआ हमला, चुनाव प्रचार के दौरान बदमाशों ने किया पथराव, अस्प्तार में की गई भर्ती

Patna - केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के संसदीय क्षेत्र गयाजी में उनकी समधन ज्योति देवी पर हमला हुआ है। उन पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंका, जिसमें एक पत्थर लगने से वह चोटिल हो गई। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले  की जांच में जुट गई है।

बता दें कि ज्योति देवी हम(सेक्यूलर) की तरफ से बाराचट्टी सीट से प्रत्याशी  हैं।  जिसके लिए चुनाव प्रचार करने सुलेबट्टा क्षेत्र में गई हुई थी। इसी दौरान भीड़ से कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके थे। जिसमें एक पत्थर उन्हें लगा था। ज्योति देवी का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। फिलहाल ज्योति खतरे से बाहर हैं।

पार्टी के टिकारी कैंडिडेट पर भी  हुआ हमला

इससे पहले हम के टिकारी प्रत्याशी अनिल सिंह पर भी हमला  हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रत्याशी को मारने की कोशिश की थी। हालांकि उनके गार्ड के कारण हमलावर कामयाब नहीं हुए।

बता दें एनडीए के सीट बंटवारे में जीतन राम मांझी की HAM को 6 सीटें मिली थी। जिसमें 3 टिकट उन्होने अपने परिवार के लोगों को दिए। जिसमें बहू दीपा कुमारी को इमामगंज से प्रत्याशी बनाया। वहीं बाराचट्टी से समधन ज्योति देवी को कैंडिडेट बनाया, और जमुई जिले की सिकंदरा सीट से प्रफुल्ल कुमार मांझी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। जो जीतन राम मांझी के दामाद हैं।

भूमिहार बिरादरी से आने वाले अनिल कुमार के परिवार को 2 टिकट दिए है। गया की टिकारी सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार को उतारा है तो उनके भतीजे रोमित कुमार को इसी जिले की अतरी सीट से टिकट दिया है।