79th Independence Day: राबड़ी आवास में पत्नी के साथ लालू यादव ने फहराया झंडा, राजद-जदयू-बीजेपी सहित सभी पार्टी कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन

79th Independence Day: देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान राबड़ी आवास सहित सभी पार्टी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया।

सभी पार्टी कार्यालय हुआ झंडोत्तोलन - फोटो : reporter

79th Independence Day: देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने झंडा फहराया। तो वहीं राबड़ी आवास में पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी ने झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान सभी में मिठाईयां भी बांटी गई। वहीं पटना में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जहां गांधी मैदान में मुख्य समारोह हुआ जबकि प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भी अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आज़ादी के अमर बलिदानियों को नमन करेंगी।

पार्टी कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन 

कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने ध्वजारोहण किया। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आईपी गुप्ता ने भी अपने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।