लालू यादव के शासन के कारण बिहार से शुरू हुआ पलायन, सरकार पर सवाल उठा रहे तेजस्वी को ऋतुराज सिन्हा ने दिया जवाब
Patna - ऋतुराज सिन्हा ने पलायन पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर झूठ, भ्रम और भय का वातावरण का निर्माण करने का आरोप लगाया है। यह किसी से प्रकार वोट हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कह कि तेजस्वी ने पलायन करनेवाले बिहारी मजदूरों के कष्ट का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बिहार में रोजी-रोजगार और इंडस्ट्री का अभाव है।
सवाल यह है कि बिहार में पलायन क्यों शुरू और कब शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि यह 1990 का समय था, जब बिहार पूरी तरह से डगमगाया। यहां से सारे इंडस्ट्रीवाले चले गए। क्योंकि उसी समय बिहार में लालू यादव के जंगलराज शुरू हुआ था। जिससे यहां के लोगों में आतंक फैलायाय़
आज तेजस्वी जी पलायन की बात कर रहे हैं कि लेकिन सबसे पहले उन्हें अपने घर में जाकर पूछना चाहिए कि आखिर उन्होंने क्यों इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।
कहां से देंगे ढाई करोड़ नौकरी
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी खुद नौंवी फेल हैं, लेकिन बिहार की जनता पढ़ी लिखी है। वह जानती है कि तेजस्वी जो बोल रहे हैं वह कभी संभव नहीं है। आज बिहार में ढाई करोड़ परिवार है। मतलब ढाई करोड़ नौकरी देनी होगी। जबकि बिहार में कुल नियुक्ति 25 लाख है और 10 लाख से भी कम रिक्त पद है।
500 वाली सरकारी नौकरी
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि हो सकता है कि तेजस्वी यादव 500 सौ रूपए महीना वाला नौकरी देने की सोच रहे हैं। वहीं दूसरा तरीका हो सकता है इन कर्मियों का वेतन देने के लिए उनके पास 12 लाख करोड़ का इश्वरीय वरदान मिल गया हो।
Report - ranjit kumar