छात्र लाठीचार्ज पर भड़के विधायक अनंत सिंह: कहा—जिस तरीके से मारा गया, वह बहुत गलत हुआ

जदयू विधायक अनंत सिंह छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि गलत हुआ है, ऐसे नहीं मारना चाहिए था। वहीं बिहार के सम्राट सरकार के 100 के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि बढ़िया काम हुआ है....

छात्र लाठीचार्ज पर भड़के विधायक अनंत सिंह- फोटो : रंजन कुमार

Patna : जदयू विधायक अनंत सिंह ने हाल ही में हुए छात्र लाठीचार्ज मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि छात्रों पर जिस तरह से बल प्रयोग किया गया है, वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार से लाठी चलाना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराया जा सकता।


सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पर दी प्रतिक्रिया

बिहार सरकार के कामकाज पर बोलते हुए विधायक अनंत सिंह ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अपनी राय रखी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इन 100 दिनों के कार्यकाल में बहुत ही बढ़िया काम हुआ है और विकास के नए आयाम तय किए गए हैं।


निशांत कुमार के कामकाज को बताया सराहनीय

जब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर सवाल पूछा गया, तो अनंत सिंह ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और उनके प्रयासों का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।


एक ही बयान में दिखे अलग-अलग तेवर

अनंत सिंह के इस ताजा बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। एक तरफ जहां उन्होंने अपनी ही सरकार के 100 दिनों के कामकाज और सहयोगी नेताओं की सराहना की, वहीं छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर अपनी ही व्यवस्था को आईना दिखाने में भी परहेज नहीं किया।


रंजन कुमार की रिपोर्ट