Bihar News: मोकामा में नया बवाल! थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप, सोनू और चौकीदार का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह का भी लिया नाम...
Bihar News: मोकामा में एक बार फिर नया बवाल देखने को मिल रहा है। थाना प्रभारी पर सोनू ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। साथ ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भी ऑडियो में नाम लिया जा रहा है।
Bihar News: बिहार के मोकामा में नया बवाल सामने आया है। मोकामा में सोनू कुमार और चौकीदार की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है। दरअसल, मोकामा क्षेत्र में एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में नौरंगा जलालपुर निवासी सोनू और पंचमहला थाने के एक चौकीदार के बीच बातचीत सामने आई है, जिसमें थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सोनू-चौकीदार का वीडियो वायरल
ऑडियो में सोनू कुमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। सोनू कुमार कह रहा है कि एसएचओ कुंदन कुमार उससे रिश्वत लेने के बाद भी उसके खिलाफ काम कर रहा है और उसके पिताजी को धमकी दे रहा है। ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि अवैध धंधों को चलाने की अनुमति देने के बदले नियमित रूप से पैसे भेजे जाते थे। बातचीत के दौरान सोनू, चौकीदार रंजीत से यह कहता हुआ सुनाई देता है कि वह एसएचओ को लगातार लाखों रुपये पहुंचाता था, जिसके बदले क्षेत्र में सोनू-मोनू गैंग को अवैध गतिविधियों की छूट मिली हुई थी।
एसएचओ पर रिश्वत लेने का आरोप
ऑडियो में सोनू द्वारा पैसे के लेनदेन का जिक्र करते हुए एसएचओ को फंसाने और ऑडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई है। साथ ही उसने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से पुलिस की कथित मिलीभगत का आरोप लगाते हुए खुद को डराए जाने की बात भी कही है। इधर, इस मामले को लेकर एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि ऑडियो वायरल होने की सूचना मिली है और इसकी जांच की जा रही है।
पंचमहला थाने में प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने कहा कि हाल ही में पंचमहला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें एक जेसीबी और अवैध हथियार बरामद किए गए थे। वायरल ऑडियो में इसी मामले को लेकर भी बातचीत होने की बात सामने आई है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि ऑडियो की सत्यता की जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और वरीय अधिकारियों को पूरी जानकारी दी जाएगी। वायरल वीडियो में सोनू मोकामा विधायक अनंत सिंह का भी नाम ले रहा है। सोनू कुमार दावा कर रहा है कि अनंत सिंह के कहने पर थाना प्रभारी काम कर रहा है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।