Bihar assembly election - महागठबंधन से अलग होंगे मुकेश सहनी! पार्टी के पोस्टर से दे दिया संकेत, जानें पूरा मामला

Bihar assembly election - मुकेश सहनी खुद को महागठबंधन से अलग कर सकते हैं। आज एक पोस्टर के जरिए उन्होंने बड़ा संकेत दे दिया है।

Patna - 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर पीठ में छूरा घोंपने का आरोप लगाया था। क्या एक बार फिर मुकेश सहनी के साथ यही घटना दोहराई जा रही है। शनिवार का घटनाक्रम यही बयां कर रहा है।  जहां दिनभर मुकेश सहनी यह कहते रहे कि वह 40 सीट से कम पर समझौता नहीं करेंगे। वहीं देर शाम उनके सोशल मीडिया एकाउंट से इसके संकेत मिलने शुरू हो गए। 

पोस्टर से महागठबंधन गायब

चार दिन पहले मुकेश सहनी ने अपने एक्स एकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने की बात कही थी। वहीं आज मुकेश सहनी ने एक और  पोस्टर जारी किया है। जिसमें महागठबंधन गायब है। साथ ही मुकेश सहनी ने पोस्टर पर लिखा है कि 14 नवंबर को हम बिहार में ऐसी सरकार बनाएंगे जहां हर वर्ग को उसका सम्मान और हक मिलेगा। 

इस  पोस्टर में उन्होंने कहीं भी महागठबंधन का जिक्र नहीं किया है। साफ है कि पोस्टर के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर महागठबंधन में उन्हें वह दूसरे विकल्प की तरफ जाने के लिए तैयार हैं। 

सबकी नजर मुकेश सहनी के अगले पोस्ट और पोस्टर पर है। सहनी ने कल भी एक पोस्ट किया था और लिखा था- “मैंने संघर्ष का रास्ता चुना है।” सहनी को कह दिया गया है कि गठबंधन में अपनी शर्तों से आगे-पीछे नहीं होना है तो वो अपना अलग रास्ता देख सकते हैं। एक तरह से मुकेश सहनी को इस बार सीट बंटवारे के ऐलान से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

डिप्टी सीएम की मांग पर अड़े सहनी

मुकेश सहनी कई महीने से 60 सीट की बात कर रहे थे। महागठबंधन में सीटों पर जब गंभीर चर्चा शुरू हुई तो वो 40 सीट से नीचे जाने को तैयार नहीं हो रहे थे। महागठबंधन में उनके लिए 15-16 सीट का स्कोप बन पा रहा था। उप-मुख्यमंत्री के तौर पर नाम की घोषणा को लेकर भी वो अड़े थे और यहां तक कहने लगे कि सीट 14 मिले या 44 लेकिन डिप्टी सीएम वही बनेंगे।