बिहार दिवस पर PM मोदी ने भेजा सीएम नीतीश को पत्र, ‘बिहार बनेगा अग्रणी राज्य’, मुख्यमंत्री का बड़ा जवाब

नरेंद्र मोदी ने बिहार की समृद्ध विरासत, गौरवशाली अतीत का स्मरण करते हुए मौजूदा दौर में बिहार में हो रहे सांस्कृतिक, सामाजिक न्याय, सुशासन, ढांचागत विकास की प्रशंसा की है.

Bihar Diwas- फोटो : news4nation

Bihar Diwas : बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने बिहार की समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख करते हुए राज्य में हो रहे सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत ढांचे के विकास की सराहना की। उन्होंने देश के विकास में बिहार के योगदान और यहां के लोगों की कर्मठता को भी विशेष रूप से रेखांकित किया।


प्रधानमंत्री के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहारवासियों की ओर से वह इस स्नेहपूर्ण संदेश के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि बिहार की विरासत, संस्कृति और विकास प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाना प्रेरणादायक है। 


मुख्यमंत्री ने अपने जवाबी पत्र में लिखा कि राज्य सरकार सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है, जिससे बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से बिहार के प्रतिभाशाली और मेहनती लोग राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे।


गौरतलब है कि हर वर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जा जाता है. इसे लेकर पीएम मोदी ने पत्र में लिखा है -