Bihar News : रियल एस्टेट के क्षेत्र में प्रफुल्ल चंद्रा ने भरी नई उड़ान, पटना के अनीसाबाद में की भव्य कॉरपोरेट ऑफिस की शुरुआत, पूर्व मंत्री श्याम राजक ने किया उद्घाटन

Bihar News : प्रफुल्ल चंद्रा ने रियल स्टेट के क्षेत्र में 25 वर्षों का सफ़र तय किया है. इसी कड़ी में उन्होंने पटना में कार्पोरेट ऑफिस की शुरुआत की. जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री श्याम रजक ने किया........पढ़िए आगे

Bihar News : रियल एस्टेट के क्षेत्र में प्रफुल्ल चंद्रा ने भ
प्रफुल्ल चंद्रा ने भरी नई उड़ान,- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : रियल एस्टेट क्षेत्र में 25 वर्षों का सफल सफर तय करने वाले प्रफुल्ल चंद्रा ने एक नई शुरुआत करते हुए अपने कॉरपोरेट ऑफिस का भव्य उद्घाटन किया. पटना के अनीसाबाद स्थित हरिओम पेट्रोल पंप के सामने सी.एस. कॉम्प्लेक्स के चौथे तल्ले पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्याम रजक के हाथों कार्यालय का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे शुभ पूजन के साथ हुई, इसके बाद दोपहर में रिबन कटिंग और फिर अतिथियों के लिए भव्य सत्कार का आयोजन किया गया.

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि हर व्यक्ति के पास अपना घर हो. सरकार भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को आवास उपलब्ध कराने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल चंद्रा और उनकी टीम पिछले 25 वर्षों से लोगों को जमीन और फ्लैट उपलब्ध कराकर इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रफुल्ल चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी पारदर्शिता और समर्पण के साथ लोगों को बेहतर आवास उपलब्ध कराते रहेंगे. इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने नए कार्यालय के उद्घाटन पर खुशी जताई.