पापा नीतीश का आशीर्वाद लेकर सीतामढ़ी रवाना हुए निशांत, JDU के लिए देंगे बड़ा सियासी संदेश

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत रविवार को सीतामढ़ी के दौरे पर निकले. अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करने निशांत सीतामढ़ी गये हैं. जदयू ने इस कार्यक्रम के बहाने अति पिछड़ा समाज और धानुक समाज को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है.

Nishant Sitamarhi tour- फोटो : news4nation

Nishant : जदयू नेता और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह रविवार को दो दिवसीय सीतामढ़ी दौरे पर रवाना होंगे। सीतामढ़ी जाने से पहले निशांत कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। निशांत कुमार ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण

निशांत कुमार के सीतामढ़ी दौरे के दौरान बाजपट्टी के मधुरापुर में 23 अगस्त को अमर शहीद रामफल मंडल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार करेंगे। 


जदयू की ओर से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी ने बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ सांसद, विधायक और विधान पार्षदों के शामिल होने की संभावना है।

इसके अलावा अति पिछड़ा समाज और धानुक समाज के प्रमुख लोगों की भी कार्यक्रम में मौजूदगी रहने की उम्मीद है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।