फसल क्षति पर बिहार के किसानों को बड़ी मदद देगी नीतीश सरकार ! कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का अधिकारियों को निर्देश

Bihar farmers crop damage- फोटो : news4nation

Bihar farmers crop damage : बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने रविवार को बिहार के जिलों में असमय हुई आँधी और बारिश से फसल को हुए नुकसान पर प्रधान सचिव, कृषि निदेशक, उद्यान निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को फसल के क्षति का आकलन करने का निदेश दिया। साथ ही, कृषि विभाग की टीमों को सक्रिय कर किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। 


उन्होंने आँधी और बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान का अविलम्ब आकलन करने का निदेश विभागीय अधिकारियों को दिया गया।  मंत्री ने कहा कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के नेतृत्व में राज्य की सरकार आपदा की इस घड़ी में किसानों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निदेश विभागीय अधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। 

 

उन्होंने कहा कि आँधी और बारिश के कारण हुए फसल क्षति का आकलन प्रतिवेदन प्राप्त हो जाने के बाद कृषि विभाग वैकल्पिक फसलों के बीज से लेकर अन्य सभी विकल्पों पर विचार करेगी तथा किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।