मुख्यमंत्री की कुर्सी गई, लेकिन जनता से दूरी नहीं! नीतीश कुमार का पुराना अंदाज बरकरार, आवास पर सुनीं लोगों की समस्याएं

नीतीश कुमार की कार्यसंस्कृति में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी उन्होंने इस परंपरा को कायम रखा है। शुक्रवार को आवास पर पहुंचे लोगों ने उनके सामने अपनी समस्याएं और विभिन्न मांगों

Nitish Kumar - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर अपने पुराने कार्यशैली में नजर आए। पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर उन्होंने शुक्रवार को आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।


नीतीश कुमार की कार्यसंस्कृति में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी उन्होंने इस परंपरा को कायम रखा है। शुक्रवार को आवास पर पहुंचे लोगों ने उनके सामने अपनी समस्याएं और विभिन्न मांगों से जुड़े आवेदन रखे। नीतीश कुमार ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस मुलाकात के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव हरेंद्र बहादुर सिंह, लोकप्रकाश सिंह सहित पार्टी के कई अन्य नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार लंबे समय से जनता से सीधे संवाद और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की परंपरा का निर्वहन करते रहे हैं। 7, सर्कुलर रोड पर उनकी यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच उनका संवाद लगातार जारी है।