नित्यानंद राय ने बजट को बताया देश की तरक्की- प्रगति को मजबूत करने वाला , 140 करोड लोगों की आर्थिक उन्नति वाला बजट

Nityanand Rai- फोटो : news4nation

Budget 2026 : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार का यह बजट देश के 140 करोड लोगों की जन भावनाओं का प्रतीक है। इस बजट में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास का मूल मंत्र है। देश की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला ,रोजगार प्रदान करने वाला और विकसित भारत के नीव को मजबूत करने वाला बजट है।


नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार के बजट  का फोकस डिफेंस सेक्टर, किसानों की आय, क्रिटिकल मिनरल्स, डेटा सेंटर, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और अर्थव्यवस्था पर है।  इस बजट से मिडिल क्लास, उद्योग, स्टार्टअप्स और निवेशकों के लिए बहुत कुछ है।


बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि कि मोदी सरकार ने एक बार फिर से सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय प्रावधान किया है जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, परियोजनाओं की गति तेज़ होगी और समग्र बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी. मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का सीधा असर, रोजगार, और आवागमन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है जिसका फायदा हर सेक्टर के लोगों को मिलना भी तय है।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है और देश के विकास को दिशा देने वाला बजट है। गांव, गरीब ,किसान मजदूर, महिला, युवा सभी वर्गों के कल्याण के लिए इस बजट में प्रावधान किए गए है। देश के किसानों के हितों को खास तौर पर ध्यान में रखा गया है। रेल नेटवर्क के विस्तार और 7 बड़े रेल हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्रावधान  इस बजट में किया गया है। तो दूसरी तरफ वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच एक नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है. इस कॉरिडोर का रूट बिहार से होकर गुजरेगा। इतना ही नहीं यह बजट बिहार को पूर्वी भारत के एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट और औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम  है.


राय ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के लोगो की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि कि इस बार के बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को बड़ी सौगात देते हुए पटना में ‘शिप रिपेयर इकोसिस्टम’ विकसित करने का ऐलान किया है .गंगा नदी के किनारे बनने वाले इस केंद्र से अंतर्देशीय जलमार्गों को मजबूती मिलेगी, ज जहाजों की मरम्मत स्थानीय स्तर पर होगा और इससे लॉजिस्टिक्स लागत में भी भारी कमी आएगी.


झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा की प्रतिक्रिया 

केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट तीन कर्तव्य - “आर्थिक विकास को गति देना, जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए क्षमता निर्माण करना और सबका साथ - सबका विकास के सिद्धांत के तहत समावेशी प्रगति सुनिश्चित करना” पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी रोडमैप प्रस्तुत करता है जिसका लाभ बिहार जैसे विकासशील राज्यों को भी मिलेगा।