Bihar News : पटना के बाल्डविन एकेडमी में 'पंख' टैलेंट शो का हुआ आयोजन, बच्चों ने अलग अलग विधाओं में दिखाई प्रतिभा, कृति रॉय को मिला एप्पल लैपटॉप

PATNA : बाल्डविन अकादमी, धवलपुरा में ‘पंख' टैलेंट शो का आयोजन किया गया। इसमें पटना के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें सभी छात्रों को एक खुला एवं विशाल मंच मिला,जहाँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का भरपूर मौका मिला। 'पंख' इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के रचनात्मक दृष्टिकोण तथा आत्मविश्वास का विकास करना है। यह अलग -अलग स्कूलों से आएँ हुए बच्चों का सर्वांगीण विकास करने का सबसे बड़ा शो आयोजित हुआ, जो पूरी तरह से निः शुल्क था। इसमें लगभग पटना के स्कूलों के एक से लेकर आठवीं कक्षा के हजारों बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने संगीत, नृत्य, पेंटिंग, कविता, भाषण एवं अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के भूतपूर्व छात्र (आई. पी.एस.) अंजनी कुमार झा,(लेफ्टीनेंट) नीरज कुमार, विनीत भारद्वाज (आई. ई. एस.), (एम.एल.ए.) वारिसनगर मंजरिक मृणाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें। डॉ. बी के चौधरी एवं अनुराग राय भी इस विशेष मां के पर मौजूद रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। 'पंख' बच्चों की विभिन्न प्रतिभाओं को प्रदर्शित करता है। यह बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने का काम करता है। इसी सोच के साथ 'पंख' 2026 को प्रस्तुत किया गया। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकें। बाल्डविन स्कूल के सचिव प्रभास कुमार ने कार्यक्रम के संचालन में अपना विशेष योगदान दिया। 

मंच का संचालन  ईंसा रहमान, नीता मिश्रा, टीटू गौरी एवं सजीली सिंहा ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अभिनेता शार्दुल भारद्वाज उपस्थित रहें। आर जे उमंग एवं आर जे श्रेयांश भी इस मौके पर  मौजूद रहें। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने पर छात्रों को कई आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। सुर में सुहानी भट्ट, सिवानी भट्ट ,अराध्या शर्मा प्रथम आईं। कला में रियान ठाकुर, विराज और अरमान कुमार विजयी हुए। मास्टर सैफ़  में स्वर्णिका शुभ, रूही अरोड़ा, जिया कुमारी ने बाजी मारी।

साथ ही बंपर लकी ड्रॉ के मेगा प्राइस के रूप में काव्य उड़ान (ग्रुप सी) से कृति रॉय को एप्पल का लैपटॉप दिया गया दिया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹1.5 लाख है। बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया गया। खेल में निशानेबाज़ी , ट्रामपोलिन एवं भोजन के लिए भी कई स्टॉल की व्यवस्था की गई थी।