Gift For Travellers on Holi: होली में बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी,पटना एयरपोर्ट से 43 जोड़ी फ्लाइट भड़ेंगी उड़ान, जान लें शेड्यूल

Gift For Travellers on Holi: पटना एयरपोर्ट पर नए शेड्यूल के तहत उड़ानों की संख्या में वृद्धि और परिचालन समय में बदलाव ने यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बना दिया है।

Gift For Travellers on Holi
होली में बिहार आने वाले यात्रियों के लिए सौगात!- फोटो : social Media

Gift For Travellers on Holi: पटना एयरपोर्ट से अब 43 जोड़ी फ्लाइट उड़ान भरेंगी। पहले यह संख्या 39 जोड़ी फ्लाइट थी, जिसे बढ़ाकर 43 जोड़ी किया गया है। यह बदलाव होली के त्योहार को देखते हुए किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।नए शेड्यूल के अनुसार, पटना एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए नई फ्लाइट सेवाएं शुरू की गई हैं। इनमें भुवनेश्वर, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए एक-एक नई फ्लाइट शामिल है। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और यात्रा करना आसान होगा।

पहले पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट का परिचालन सुबह 9 बजे से रात 9:20 बजे तक होता था। अब इसे बढ़ाकर सुबह 7:10 बजे से रात 11:25 बजे तक कर दिया गया है। इस बदलाव से यात्रियों को अधिक लचीलापन मिलेगा और वे अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बना सकेंगे।

दिल्ली: पहले 12 जोड़ी फ्लाइट थीं, अब 13 जोड़ी।

मुंबई: अभी भी 4 जोड़ी फ्लाइट।

हैदराबाद: पहले 5 जोड़ी थीं।

बेंगलुरु: अब 7 जोड़ी फ्लाइट।

कोलकाता: अब 4 जोड़ी फ्लाइट।

भुवनेश्वर: रोजाना 2 फ्लाइट।

पटना एयरपोर्ट से अंतिम उड़ान बेंगलुरु के लिए रात में 11:25 बजे टेक ऑफ करेगी। , पटना एयरपोर्ट पर नए शेड्यूल के तहत उड़ानों की संख्या में वृद्धि और परिचालन समय में बदलाव ने यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बना दिया है।


Editor's Picks