पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: मतदान का समय खत्म होते ही मोकामा में जश्न का माहौल, नीरज कुमार के समर्थकों ने जीत का दावा करते हुए बांटी मिठाइयां

एमएलसी के 8 सीटों पर हो रहे चुनाव के मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इधर मतदान के समाप्त होने के बाद मोकामा में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थक अभी से जीत का जश्न मनाने में जुट गए है.....

मोकामा में नीरज कुमार के समर्थको में भा्री उत्साह- फोटो : प्रिय दर्शन

Bihar MLC Election : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए मतदान की प्रक्रिया शाम 4 बजे शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गई। मतदान खत्म होते ही मोकामा इलाके में सियासी सरगर्मी और तेज हो गई। एनडीए समर्थित उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत का दावा करते हुए उनके समर्थकों ने अभी से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और जीत के नारे लगाए। 


समर्थकों का दावा- एनडीए उम्मीदवार की जीत तय

मोकामा और आसपास के इलाकों में नीरज कुमार के समर्थकों का कहना है कि इस चुनाव में मतदाताओं ने भारी संख्या में उनके पक्ष में मतदान किया है। समर्थकों का दावा है कि उनकी जीत पूरी तरह सुनिश्चित हो चुकी है, जिसके चलते परिणाम आने से पहले ही आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर जश्न का दौर शुरू हो गया है। 


पीएम, पूर्व सीएम नीतीश और नीरज कुमार के पक्ष में नारों से गूंजा इलाका

जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उम्मीदवार नीरज कुमार के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। समर्थकों का उत्साह इस बात को लेकर हाई है कि इस बार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उनकी जीत का परचम लहराएगा। 


27 अक्टूबर को आएंगे चुनाव के आधिकारिक परिणाम

हालांकि चुनाव के आधिकारिक परिणाम आगामी 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के बाद ही सामने आएंगे। मतगणना पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 18 उम्मीदवारों में से बाजी किसके हाथ लगती है और मतदाता किसके सिर पर जीत का ताज पहनाते हैं। 


प्रिय दर्शन की रिपोर्ट