Patna Silver Rate: चांदी रेट धमाका! शादी सीजन में दामों की उठापटक, खरीददारों के लिए बड़ा मौका या जोखिम? जान लीजिए..
Patna Silver Rate: शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है और सर्राफा मार्केट में हलचल तेज हो चुकी है।...
Patna Silver Rate: शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है और सर्राफा मार्केट में हलचल तेज हो चुकी है। खासकर पटना के सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कभी रेट धड़ाम तो कभी आसमान की ओर परवाज़ ऐसे में खरीदार और निवेशक दोनों असमंजस की सूरत में हैं।
आज 20 फरवरी के ताजा अपडेट के मुताबिक पटना में 1 ग्राम चांदी का भाव 270 रुपये पर कायम है। 8 ग्राम चांदी 2,160 रुपये, 10 ग्राम 2,700 रुपये, 100 ग्राम 27,000 रुपये और 1 किलो यानी 1000 ग्राम चांदी का दाम 2,70,000 रुपये दर्ज किया गया है। फिलहाल बाजार में रेट स्थिर नज़र आ रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड काफी दिलचस्प और चौंकाने वाला रहा है।
अगर हालिया कारोबार पर नज़र डालें तो 15 फरवरी को 1 किलो चांदी का भाव 2,75,000 रुपये था। 16 फरवरी को इसमें 7,000 रुपये की गिरावट आई और दाम 2,68,000 रुपये पर आ गया। इसके बाद 19 फरवरी को बाजार में अचानक 15,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई और रेट फिर 2,70,000 रुपये तक पहुंच गया। यानी महज कुछ दिनों में गिरावट और उछाल दोनों का खेल देखने को मिला।
कारोबारी हलकों का कहना है कि शादी सीजन में मांग बढ़ने से रेट में हलचल बनी रहती है। दुल्हन के गहनों से लेकर मेहमानों के तोहफों तक, चांदी की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में जो लोग खरीददारी की फिराक में हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका भी हो सकता है बशर्ते बाजार की नब्ज समझकर कदम उठाया जाए।
मौजूदा स्थिरता अस्थायी हो सकती है। जानकारों की राय है कि ग्लोबल मार्केट, मांग-आपूर्ति और निवेश रुझान के आधार पर आने वाले दिनों में फिर तेजी या गिरावट संभव है। ऐसे में समझदारी, सही समय और सटीक रणनीति ही मुनाफे की कुंजी साबित होगी।