Patna Traffic Police News: 'लाइन डे' यातायात कर्मियों की समस्याओं पर SP ने की समीक्षा,लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय में 'लाइन डे' का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मियों के अवकाश आवेदनों, ऑन-ड्यूटी समस्याओं और अनुशासन की समीक्षा की गई। एसपी ने जवानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई ..

पटना यातायात पुलिस कार्यालय में 'लाइन डे' आयोजित, एसपी ने दिए सख्त निर्देश- फोटो : Reporter

पटना पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय में 'लाइन डे' का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यातायात कर्मियों की प्रशासनिक और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना तथा पुलिस बल के भीतर अनुशासन और कल्याण को सुनिश्चित करना था।


यातायात कर्मियों के अवकाश और कल्याण पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने प्रतिनियुक्त कर्मियों के ऑर्डरली रूम और अनुरोध कक्ष के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अवकाश और छुट्टियों से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें अधिकारियों को यातायात कर्मियों के छुट्टी के आवेदनों पर त्वरित और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश दिए गए।


ऑन-ड्यूटी जवानों की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान

समीक्षा के दौरान फील्ड में तैनात जवानों की कठिनाइयों को प्रमुखता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने ऑन-ड्यूटी जवानों को ड्यूटी के दौरान होने वाली व्यावहारिक असुविधाओं एवं समस्याओं से अवगत होकर उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए, ताकि जवान बिना किसी तनाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।


अनुशासनहीनता और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

कल्याणकारी कार्यों के साथ-साथ अनुशासन के मोर्चे पर भी कड़ी रुख अपनाया गया। कर्तव्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या अपने दायित्वों से विमुख होने की स्थिति में सख्त समीक्षा करने और आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह अनुशासित बनी रहे।

पटना से रंजीत की रिपोर्ट