Bihar politics - माफी मांगने का सवाल ही नहीं, पीके को भेजे अशोक चौधरी के 100 करोड़ के नोटिस पर जनसुराज ने कर दिया साफ, यह तो सिर्फ फुलझड़ी है...
Bihar politics - प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी से माफी मांगने से इनकार कर दिया है। प्रशांत किशोर ने यह जवाब 100 करोड़ के नोटिस मिलने के बाद दिया है।
Patna - जनसुराज ने साफ कर दिया है कि प्रशांत किशोर किसी भी स्थिति में अशोक चौधरी से माफी नहीं मांगेंगे। मंत्री अशोक चौधरी द्वारा भेजे गए 100 करोड़ के नोटिस का जवाब देते हुए जनसुराज प्रवक्ता अशोक वर्मा ने इस पर पार्टी के रूख को स्पष्ट कर दिया।
पटना में मीडिया के सामने जनसुराज प्रवक्ता ने बताया कि इस बात का हमलोगों को इंतजार था कि अशोक चौधरी ऐसा ही कदम उठाएंगे। क्योंकि उनके पास हमारे आरोपों को गलत साबित करने का कोई सबूत नहीं है। अगर सबूत होता होता जैसे प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस कर सारे आरोप लगाए, अशोक चौधरी भी प्रेस कांफ्रेंस कर एक एक आरोपों को गलत साबित करते। यह बताता है कि उन पर लगे सारे आरोप पूरी तरह से सही नहीं है।
हमारे पास पूरा सबूत
अशोक वर्मा ने बताया कि प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता कर यह आरोप लगाए थे। ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमारे पास इससे जुड़े सारे सबूत मौजूद हैं। प्रशांत किशोर ऐसे ही किसी पर आरोप नहीं लगाते हैं। उनके पास पूरे तथ्य मौजूद रहते हैं। इसलिए अशोक चौधरी के नोटिस पर माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता है।
यह सिर्फ फुलझड़ी
अशोक वर्मा ने कहा कि अशोक चौधरी पर जो आरोप लगाए हैं. वह सिर्फ छोटी सी फुलझड़ी है। आनेवाले समय में बम फूटेंगे। यह सिर्फ एक व्यक्ति की बात नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की भ्रष्टाचारी है, जो कठघरे में खड़ा किया जाएगा। इस पर सवाल खड़ा कहीं से गलत नहीं है।
बता दें कि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी ने आज ही प्रशांत किशोर को बिना शर्त माफी मांगने या 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजा है।
report - ranjit kumar