Voter Adhikar Yatra: बिहार में राहुल-तेजस्वी की बुलेट सवारी, भीड़ देख मोदी-नीतीश के छुट जाएंगे पसीने

Voter Adhikar Yatra: बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अलग अंदाज में दिखे। राहुल-तेजस्वी बुलेट की सवारी करते दिखें। सड़क पर बुलेट पर सवार होकर राहुल-तेजस्वी निकले तो समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

राहुल-तेजस्वी की बुलेट सवारी - फोटो : News4nation

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संयुक्त नेतृत्व में निकली वोटर अधिकार यात्रा रविवार को पूर्णिया पहुंची। यहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव नए अंदाज में दिखें। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जो वीडियो साझा किया, उसमें राहुल गांधी सड़कों पर बुलेट चलाते दिखे, जबकि उनकी पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। वहीं एक अन्य बुलेट तेजस्वी चला रहे थे। 

राहुल-तेजस्वी की बुलेट सवारी 

राहुल गांधी के बाइक राइड का यह वीडियो सामने आते ही कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी राहुल के इस बदले रूप को देखकर रोमांचित नजर आए। हालांकि इस दौरान राहुल-तेजस्वी अलग अलग बुलेट पर दिखें। इससे पहले कई बार उन्हें राहुल गांधी के साथ वाहन की ड्राइविंग सीट पर बैठे देखा गया था।

खास अंदाज में दिखें दोनों नेता 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी जनता से सीधा जुड़ाव बनाने के लिए आम आदमी की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उनके इस अंदाज को जनता और कार्यकर्ताओं में खासा पसंद किया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने दरभंगा के गेड़ाबाड़ी एनएच-31 के पास मखाना किसानों से मुलाकात की थी। 

किसानों और मजदूरों से मिले राहुल

खेतों में पानी भरे होने के बावजूद उन्होंने जूते उतारकर और पैंट मोड़कर किसानों तक पहुंच बनाई। इस दौरान उन्होंने किसानों और मजदूरों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। वहीं अब सोशल मीडिया पर तेजस्वी और राहुल गांधी की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। कांग्रेस ने ट्विट कर लिखा कि, जब 'न्याय योद्धा' हुंकार भर सड़क पर निकलते हैं, तो उनकी गर्जना से हुक्मरानों की सत्ता कांप जाती है।