Indian Railway: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, 172 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेगी अब ये सुविधाएं
Indian Railway: भारतीय रेलवे की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत रेलवे 172 साल बाद बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे के इस बदलाव से लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।
Indian Railway: भारतीय रेलवे ने 173 साल बाद बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस बदलाव से हजारों रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दरअसल, भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। ट्रेन संचालन के 172 वर्षों के इतिहास में पहली बार रेलवे मंत्रालय ने स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब तक सिर्फ एसी कोच यात्रियों को मिलने वाली हैंड वॉश सुविधा को अब स्लीपर कोचों में भी लागू किया जाएगा।
12 हजार ट्रेनों में मिलेगी ये सुविधा
रेल मंत्रालय के इस फैसले का लाभ देशभर में चलने वाली 12,000 से अधिक ट्रेनों के लगभग 2.64 लाख स्लीपर कोच यात्रियों को मिलेगा। यह सुविधा जून माह से लागू की जाएगी। जानकारी अनुसार रेलवे बोर्ड के निदेशक अजय झा द्वारा देश के सभी जोनल रेलवे को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सर्विस (OBHS) के तहत अब ट्रेन के स्लीपर कोचों में सफाई के साथ-साथ हैंड वॉश की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आदेश को सख्ती से लागू करने का निर्देश
रेलवे के इस फैसले से यात्रियों की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। देशभर के सभी रेल मंडलों में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाएगा। रेल मंत्रालय के इस ऐतिहासिक निर्णय को यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।