मसौढ़ी के भावगंज थाना क्षेत्र अंतगर्त रौनिया ओपी का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सुरक्षा
Patna : राजधानी पटना में विधि-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और जनसुरक्षा को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पटना पुलिस लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मसौढ़ी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मसौढ़ी-01 द्वारा भगवानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रौनिया ओ.पी. का विधिवत उद्घाटन किया गया।
स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
इस अवसर पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों ने ओ.पी. की उपयोगिता, पुलिस की प्राथमिकताओं और क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की।
अधिकारियों ने बताया कि इस नए पुलिस आउटपोस्ट के शुरू होने से इलाके में अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस कार्रवाई में काफी मदद मिलेगी।
क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत, मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
रौनिया ओपी के चालू होने से स्थानीय लोगों को अपनी शिकायतों के निवारण और आपातकालीन सुरक्षा के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
पुलिस प्रशासन के इस कदम से ग्रामीण और आसपास के इलाकों में सुरक्षा का दायरा और अधिक मजबूत होगा, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और बढ़ेगी।
रंजीत की रिपोर्ट