राजद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा, राबड़ी देवी को बनाया गया उपाध्यक्ष, जगदानंद सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी
लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा राबड़ी देवी को अब पार्टी का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है.
Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन हो गया है. इसमें लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा राबड़ी देवी को अब पार्टी का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी ने भारी भरकम तौर पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है. इसमें राबड़ी देवी के साथ ही चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
उपाध्यक्ष के तौर पर राबड़ी देवी, जगदानन्द सिंह, महबूब अली कैसर और उदय नारायण चौधरी का नाम है. वहीं अब्दुल बारी सिद्दीकी प्रधान सचिव जबकि सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. महासचिव के तौर पर जय प्रकाश नारायण यादव, डॉ. नीललोहितदास (पूर्व एमए) भोला यादव, ललित कुमार यादव (विधायक), कुमार सर्वजीत (विधायक), सैय्यद फैसल अली (एमएलसी), अभय सिंह (झारखंड), सुखदेव पासवान, सुशीला मोराले, अनु चाको (केरल), अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, रेनू कुशवाहा हैं.
वहीं सचिव के तौर पर यदुवंश कुमार यादव, लाल रत्नाकर, भारत भूषण मंडल (विधायक), कार्तिकेय कुमार सिंह (एमएलसी), विजय वर्मा (मधेपुरा), संतोष कुमार जयसवाल (दिल्ली), संजय ठाकुर (मुजफ्फरपुर), राजेंद्र राम (पूर्व विधायक), स्वीटी सिमा हेम्ब्रम (पूर्व विधायक), सुरेंद्र राम (विधायक) का नाम शामिल है.