Chandan mishra murder - पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा हत्याकांड के मास्टर माइंड शेरू सिंह का हो सकता है इनकाउंटर, पत्नी ने जताई आशंका, सीजेआई से लगाई यह गुहार

Chandan mishra murder - चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेरू सिंह को पुलिस इनकांउटर में खत्म कर सकती है। शेरू सिंह की पत्नी इसकी संभावना जाहिर की है।

Patna - पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा हत्याकांड के मास्टरमाइंड  शेरू सिंह को पुलिस इनकाउंटर में मार सकती है। जिस तरह से मर्डर केस के दो शूटरों को पुलिस  ने गोली   मारी  है। उसके बाद शेरू सिंह की पत्नी  को इस बात का डर सताने लगा है। जिसे देखते हुए अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वह 31 अक्टूबर 2023 से पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद है। 

बिहार पुलिस कर सकती है इनकाउंटर

इसी बीच शेरू की पत्नी लकी सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजकर अपने पति की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि बिहार पुलिस में एडीजी अभियान कुंदन कृष्ण, जानबूझकर उनके पति को फर्जी एनकाउंटर में मारने की योजना बना रहे हैं।

झूठा फंसाने  का आरोप

न्यायालय को भेजे गए पत्र में लकी ने उल्लेख किया है कि उसके पति शेरू सिंह 2012 से ही लगातार अलग-अलग जेल में बंद हैं। इसके बावजूद बिहार पुलिस द्वारा उन्हें हत्या की साजिश में झूठा फंसाया जा रहा है।

रिमांड के दौरान हो सकती  है हत्या

पत्र में कहा गया है कि पुलिस उनके पति को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रास्ते में या हिरासत में उसकी हत्या फर्जी मुठभेड़ के नाम पर किए जाने की आशंका है। यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले के कुछ आरोपितों पर दबाव डालकर उसके पति का नाम जबरन उगलवाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट से उसने निवेदन किया है कि न्यायालय इस मामले में हस्तक्षेप करे और बिहार पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिलने पर रोक लगाए। उसके पति को बिहार पुलिस के हवाले न किया जाए।

अच्छे दोस्त रहे चंदन और शेरू

बता दें कि राजधानी पटना के पारस अस्पताल में बीते दिनों कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा गांव का रहने वाला था और इलाज के लिए अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती था। मामले में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर एक अन्य कुख्यात अपराधी ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह का नाम सामने आया है, जो चंदन के ही पड़ोस के गांव दुल्लहपुर का निवासी है।