Bihar politics किसानों को हत्यारा बताकर अपमानित कर रहे एडीजी कुंदन कृष्णन, विवादित बयान पर भड़के चिराग और तेजस्वी, कहा – नहीं करेंगे बर्दाश्त

Bihar politics - किसानों को हत्यारा बताए जाने को लेकर एडीजी कुंदन कृष्णन के खिलाफ चिराग और तेजस्वी ने एक साथ मोर्चा खोल दिया है। दोनों ने एडीजी के बयान को अपमानजनक बताया है।

Patna - बिहार पुलिस मुख्यालय  एडीजी ने बढ़ते अपराध को कृषि से जोड़ा, उन्होंने कहा कि गर्मी का इन महीनों में खेती नहीं होती   है, जिसके कारण अपराध बढ़ जाते हैं। एडीजी के इस बयान पर अब राजनीति तेज हो गई है। उनके बयान पर चिराग और तेजस्वी यादव ने भड़क गए हैं। चिराग ने कहा कि किसानों को हत्यारा उनके मान सम्मान का अपमान है। वहीं तेजस्वी ने भी एडीजी के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मौसम  को दोष देने की जगह उन्हें अपने में सुधार की जरुरत है। तेजस्वी ने एडीजी के बयान को अतार्किक  बताया।

राजद नेता ने कहा कि इस तरह के बयान से पुलिस का मनोबल गिरता है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर खराब कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।



क्या बोले तेजस्वी यादव

वही चिराग पासवान ने भी एडीजी के बयान की निंदा की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार पुलिस के ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन का बयान अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे अन्नदाता किसानों को अपरोक्ष रूप से हत्यारा बताना न सिर्फ उनके मान-सम्मान का अपमान है बल्कि उनके त्याग और परिश्रम का भी अनादर है। अपराधियों पर शिकंजा कसने के बजाय बिहार पुलिस का ध्यान बेवजह के बयानों पर ज्यादा है, जो बेहद चिंताजनक है। प्रशासन को अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करनी चाहिए।

बताते चलें कि बिहार पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन ने कहा कि अप्रैल, मई, जून में हत्या की घटनाएं हर साल बढ़ती हैं, इसका सामाजिक कारण भी है। होली के बाद ही हत्याएं बढ़ने लगती हैं। इस समय खेती-किसानी का आफ सीजन होता है। 

ग्रामीण इलाकों में किसान खाली रहते हैं, जिससे भूमि-विवाद और आपसी रंजिश के मामलों में हत्या की घटनाएं बढ़ जाती हैं।वहीं बारिश शुरू होते ही सभी धनरोपनी में व्यस्त हो जाते हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में अपराध का ग्राफ नीचे आता है।