Tejashwi Yadav News: कोलकाता जा रहे तेजस्वी की फ्लाइट हुई डायवर्ट, सामने आई बड़ी वजह

तेजस्वी यादव की फ्लाइट डायवर्ट - फोटो : social media

Tejashwi Yadav News: बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर एनडीए ने क्लीन स्वीप कर लिया है। एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है। वहीं राजद के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। वहीं राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार देर रात कोलकाता के लिए रवाना हुए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट को गुवाहाटी में लैंड कराना पड़ा।

तेजस्वी यादव का फ्लाइट डायवर्ट 

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव सोमवार शाम IndiGo की फ्लाइट से पटना से कोलकाता के लिए निकले थे। उड़ान के दौरान मौसम खराब होने की वजह से विमान को कोलकाता में उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

खराब मौसम बनी वजह 

बताया जा रहा है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही फ्लाइट को आगे कोलकाता के लिए रवाना किया जाएगा। फिलहाल इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राजद-कांग्रेस महागठबंधन में भी टूट की खबर सामने आ रही है। राजद और कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी को धोखा दिया जिसके कारण राजद उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।