Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने

Patna boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Patna boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस हादसे में 13 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें अधिकांश मासूम बच्चे शामिल हैं जो बगल के गांव में भोज खाने गए थे और लौटते वक्त नदी में डूब गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह भयानक हादसा राघोपुर दियारा क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ, जिसमें नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे। दो बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश के लिए बुधवार सुबह से फिर से रेस्क्यू और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, यह बात भी सामने आई है कि दुर्घटना का शिकार हुई यह नाव सरकारी थी।

तेजस्वी यादव का दौरा

नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर के स्थानीय विधायक तेजस्वी यादव ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने हादसे के तुरंत बाद वैशाली की डीएम और आपदा विभाग के सचिव से फोन पर बात कर ज्यादा से ज्यादा रेस्क्यू टीमें तैनात करने का आग्रह किया था। तेजस्वी यादव ने जानकारी दी कि वे फिलहाल दिल्ली में हैं, लेकिन बुधवार को पटना लौटते ही सीधे राघोपुर पहुंचेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी राहत कार्य में मदद करने के लिए घटनास्थल पर भेजा है।

प्रशासनिक कदम और मुआवजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) देने की घोषणा की है। सरकार और प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित उपचार और लापता लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा