Bihar assembly eletion - राजद से रिश्ता खत्म, तेजस्वी के तीन विधायक अब चलाएंगे नीतीश कुमार के तीर, दो ने आज जदयू किया ज्वाइन, तीसरे कल लेंगे सदस्यता
Bihar assembly eletion - राजद के दो विधायकों ने आज जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं एक और विधायक कल जदयू ज्वाइन कर सकते हैं।
Patna - बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव के राजद को जदयू ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी के तीन विधायको ने अब नीतीश कुमार की जदयू का तीर चलाने जा रहे हैं। इनमें दो विधायकों ने आज जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जबकि एक विधायक कल पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।
जिन तीन विधायकों ने जदयू को ज्वाइन करने का फैसला लिया है। उनमें नवादा की विधायक विभा देवी, परसा विधायक छोटे लाल राय और रजौली विधायक प्रकाश वीर शामिल हैं। जिनमें विभा देवी और छोटे लाल राय ने आज जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। विभा देवी को लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जदयू में शामिल होंगी
वहीं तेजस्वी को तीसरा बड़ा झटका रजौली विधायक प्रकाश वीर ने दिया है। आज उन्होंने राजद की सदस्यता छोड़ दी है। बताया गया कि कल सुबह वह जदयू में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
मोहनिया विधायक ने भाजपा की ली सदस्यता
इससे पहले राजद को एक झटका भाजपा ने भी दिया था। राजद की मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।