सोने की चमक, हीरों की दमक… दिवाली पर सागरमल के खास ऑफर्स!

सागरमल ज्वेलर्स का ‘दिवाली प्रीव्यू’ 23 से 25 अक्टूबर तक। पटना में शानदार ज्वेलरी कलेक्शंस और आकर्षक ऑफर्स की धूम। गोल्ड से पोल्की तक, डिजाइन और पसंद की भरपूर वैरायटी। मेकिंग चार्ज और डायमंड पर विशेष ऑफर....

सागरमल ज्वेलर्स का दिवाली धमाका- फोटो : रिपोर्टर

Patna : दीपावली की रौनक के बीच अगर सोने की चमक, हीरों की दमक और पारंपरिक आभूषणों की शाही खूबसूरती एक ही छत के नीचे देखने को मिले, तो खरीदारी का उत्साह दोगुना होना तय है। इसी उत्सवी माहौल को खास बनाने के लिए सागरमल ज्वेलर्स 23 से 25 अक्टूबर तक पटना के कंकड़बाग स्थित अपने शोरूम में विशेष *‘दिवाली प्रीव्यू’* आयोजित करने जा रहा है। देश के प्रमुख ज्वेलरी केंद्रों जयपुर, कोलकाता, सूरत और मुंबई से आए आकर्षक कलेक्शंस इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे।


गोल्ड से पोल्की तक, डिजाइन और पसंद की भरपूर वैरायटी

दिवाली प्रीव्यू में ग्राहकों को गोल्ड, कुंदन, एंटीक, डायमंड, पोल्की और सिल्वर ज्वेलरी के साथ आकर्षक गिफ्टिंग आइटम्स की विस्तृत रेंज देखने का अवसर मिलेगा। त्योहार, पारिवारिक समारोह और उपहार देने के लिए आभूषण तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह आयोजन खास हो सकता है। ग्राहक अर्ली एक्सेस, पर्सनल अपॉइंटमेंट और अपनी पसंद के दिवाली ज्वेलरी कलेक्शन की एडवांस बुकिंग भी करा सकेंगे।


मेकिंग चार्ज और डायमंड पर विशेष ऑफर

त्योहारी खरीदारी को आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने विभिन्न श्रेणियों में विशेष ऑफर घोषित किए हैं। सोने के आभूषणों पर फ्लैट 8.99 प्रतिशत मेकिंग चार्ज, सोने के सिक्कों पर 3.50 प्रतिशत और चांदी के सिक्कों पर 5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज रखा गया है। इसके अलावा, डायमंड वैल्यू पर 15 प्रतिशत तक की छूट तथा चांदी के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सभी ऑफर निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन होंगे।


गोल्ड रेट बुकिंग से दो महीने तक दर सुरक्षित रखने का विकल्प

आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण गोल्ड रेट बुकिंग ऑफर भी है। इसके तहत 25 प्रतिशत बुकिंग राशि देकर 25 ग्राम तक सोना 6 नवंबर तक, जबकि 50 प्रतिशत बुकिंग राशि के साथ किसी भी मात्रा में सोना 10 नवंबर तक बुक किया जा सकता है। वहीं, 75 प्रतिशत बुकिंग राशि के साथ किसी भी मात्रा में सोना बुक करने का विकल्प भी दिया गया है, जिसमें गोल्ड रेट दो महीने तक वैध रहेगा। इस सुविधा की विस्तृत शर्तें ग्राहकों को शोरूम से प्राप्त करनी होंगी।


आयोजन कंकड़बाग में, ऑफर सभी शाखाओं में

विशेष ‘दिवाली प्रीव्यू’ केवल सागरमल ज्वेलर्स के कंकड़बाग शोरूम में आयोजित होगा। हालांकि, घोषित सभी ऑफर कंकड़बाग के अलावा अनीसाबाद और जगदेव पथ स्थित शाखाओं में भी मान्य रहेंगे।


सागरमल ज्वेलर्स की 120 वर्षों की विरासत के साथ आयोजित यह दिवाली प्रीव्यू पटना के आभूषण बाजार में त्योहारी खरीदारी को नया आकर्षण देने की पहल है।