Bihar CM Oath Ceremony: सीएम नीतीश के साथ ये 13 मंत्री लेंगे शपथ ! इन नामों पर लगी मुहर, मांझी-कुशवाहा का बढ़ेगा कद, देखिए लिस्ट...
Bihar CM Oath Ceremony: सीएम नीतीश कुमार के साथ 13 मंत्री शपथ लेंगे। 13 मंत्रियों के नामों पर मुहर लग गई है। मांझी कुशवाहा को भी मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
Bihar CM Oath Ceremony: बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। नीतीश कुमार सुबह साढ़े 11 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश ने पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, हालांकि तब उनकी सरकार केवल सात दिन ही चली थी। 2005 में दोबारा सत्ता में आने के बाद से वह लगातार नौ बार शपथ ले चुके हैं और आज यह आंकड़ा 10 हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में राजनीतिक हलचल तेज है। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी कोटे से दो डिप्टी सीएम समेत 13 अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कई केंद्रीय मंत्री और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं। जिससे यह आयोजन और भी भव्य हो जाएगा।
सीएम नीतीश के साथ 13 मंत्री लेंगे शपथ
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीएम नीतीश कुमार के साथ जदयू-बीजेपी-लोजपा(रा), हम और रालोमो से कुल 13 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जिसमें 2 भूमिहार मंत्री, 1 ब्राह्मण, 2 दलित, 2 मल्लाह, 1 यादव और 1 कायस्थ हो सकते हैं। जदयू के संभावित मंत्रियों के नाम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री, विजेंद्र यादव,मंत्री(यादव), विजय चौधरी,मंत्री(भूमिहार), श्रवण कुमार,मंत्री(कुर्मी), सुनील कुमार, मंत्री (रविदास) और शीला मंडल,मंत्री(EBC) शामिल हैं।
इनको मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह
वहीं बीजेपी कोटे से संभावित मंत्रियों में सम्राट चौधरी,उप मुख्यमंत्री(कुशवाहा), विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री(भूमिहार), नितिन नवीन,मंत्री (कायस्थ), मंगल पांडे,मंत्री(ब्राह्मण) और हरि सहनी, मंत्री (मल्लाह) शामिल हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष मांझी मंत्री(मुसहर), राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संभावित मंत्री स्नेह लता कुशवाहा(कुशवाहा) तो वहीं लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय पासवान(दुसाध) मंत्री बन सकते हैं। जानकारी सामने आ रही है कि उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी RLM के कोटे से दो मंत्री हो सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश आज नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वो किसी सदन के सदस्य नहीं है बताया जा रहा है कि बाद में उनको एमएलसी बनाया जाएगा।
14 जनवरी के बाद होगा विस्तार
जानकारी अनुसार नीतीश कुमार ने कहा है कि फिलहाल मंत्रिमंडल का आकार छोटा रखा गया है, लेकिन किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने किया है कि 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और नये चेहरों को भी जिम्मेदारी मिलेगी। नीतीश ने विधायकों से अपने अपने क्षेत्रों में विकास योजनाओं की निगरानी पर जोर दिया और कहा कि जहां भी किसी काम की जरूरत हो, उसकी जानकारी तुरंत दी जाए, सरकार हर जरूरी कार्य को पूरा कराएगी।