नहाय खाय पर बड़ा हादसा , बाढ़ में नदी में नहाने के दौरान तीन लड़के डूबे... मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, तीनों लड़के महाने नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दो लड़कों को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
Bihar News : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में शुक्रवार को महाने नदी में स्नान करने के दौरान तीन लड़के डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से दो लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरे लड़के का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश जारी है।
घटना भदौर थाना क्षेत्र के खजुरार गांव की है। जानकारी के अनुसार, तीनों लड़के महाने नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दो लड़कों को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
वहीं, तीसरा लड़का पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लापता लड़के की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद गांव में चिंता और बेचैनी का माहौल है।
घटना की विस्तृत जानकारी और लापता लड़के की पहचान को लेकर फिलहाल प्रतीक्षा है।
रविशंकर कुमार की रिपोर्ट