Bihar News: केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ICU में भर्ती, आज सीएम नीतीश करेंगे मुलाकात, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Bihar News: केंद्रीय कृषिराज्य मंत्री सह जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की तबीयत खराब है। केंद्रीय मंत्री आईसीयू में भर्ती हैं। मिली जानकारी अनुसार सीएम नीतीश आज उनसे अस्पताल में मुलाकात करेंगे।

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर से मिलेंगे सीएम नीतीश- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में चुनावी माहौल है। सभी पार्टी चुनावी तैयारी में है। इसी बीच जदयू पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ,केंद्रीय मंत्री और जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की अचानक तबीयत खराब हो गई। केंद्रीय मंत्री भागलपुर में थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर उन्हें एयर एंबुलेंस से पटना लाया गया। ताजा मिली जानकारी अनुसार सीएम नीतीश आज यानी शनिवार को केंद्रीय मंत्री से मिलने जाएंगे। 

आईसीयू में भर्ती हैं केंद्रीय मंत्री 

फिलहाल रामनाथ ठाकुर को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। जानकारी अनुसार गुरुवार रात भागलपुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम को उनकी देखरेख के लिए लगाया गया।

सीएम नीतीश आज करेंगे मुलाकात

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉ. आनंद सिन्हा ने बताया कि रामनाथ ठाकुर को वायरल फीवर के साथ टाइफाइड भी है। शुक्रवार शाम उन्हें एयर एम्बुलेंस से पटना लाया गया। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह 9 बजे मेदांता अस्पताल जाकर उनका हालचाल लेंगे। इसके बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे इलाज के लिए दिल्ली एयर एम्बुलेंस से ले जाया जा सकता है।

कौन है रामनाथ ठाकुर

राम नाथ ठाकुर का जन्म 3 मार्च 1950 को बिहार के समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में हुआ था। वर्तमान में वो जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं। वे वर्तमान में राज्यसभा में जेडीयू के नेता के रूप में कार्यरत हैं और बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। साथ ही वो केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री के रुप में मोदी कैबिनेट में शामिल हैं। गौरतलब हो कि, राम नाथ ठाकुर का राजनीतिक करियर लंबा और सक्रिय रहा है। वे बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे और लालू प्रसाद यादव के पहले मंत्रिमंडल में गन्ना उद्योग मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद नवंबर 2005 से नवंबर 2010 तक नीतीश कुमार के दूसरे मंत्रिमंडल में उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार, विधि, सूचना एवं जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभागों की कमान संभाली। वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं तथा राजनीति में सादगी और सेवा भाव की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।