Gopal Khemka Murder: सादे लिबास में पुलिस आई और.... एनकाउंटर में ढेर विकास उर्फ राजा के परिवार का गंभीर आरोप, गोपाल खेमका हत्याकांड में एक और खुलासा

Gopal Khemka Murder: गोपाल खेमका मर्डर केस में आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने वाला तस्कर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। वहीं उसके परिजनों ने अब गंभीर आरोप लगाया है।

मृतक विकास के परिजनों का आरोप - फोटो : social media

Gopal Khemka Murder: बिहार के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद से ही पटना पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस इस मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बीते दिन पुलिस ने इस घटना के शूटर और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। वहीं आज सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्याकांड से जुड़ा एक शक्स का एनकाउंटर कर दिया। दरअसल, गिरफ्ता शूटर उमेश यादव की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी जहां विकास उर्फ राजा ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। वहीं जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें विकास उर्फ राजा ढेर हो गया। 

परिजनों में मचा कोहराम 

वहीं विकास के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की खबर जब परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। भागे भागे परिजन घटना स्थल पहुंचे। जहां परिजनों ने अपने बेटे के निर्दोष होने और पुलिस पर गलत तरीके से उनके बेटे को मारने का आरोप लगाया। परिजनों में इस दौरान भारी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से भी मृतक के परिजनों के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। परिजनों ने घटना का कवर करने से मीडियाकर्मियों को रोका भी। घटनास्थल पर भारी बवाल देखने को मिला। 

मृतक के परिजनों का आरोप 

वहीं मृतक हथियार तस्कर विकास उर्फ राजा की माँ ने बताया कि उसके बेटे पर पहले से भी दो-चार केस थे। वो अपने बेटे को बाहर रखती थी। वो अकेले ही काम करती थी। विकास की माँ ने बताया कि उनका बेटा चेन्नई में काम करता था। वहीं आज सुबह 6 से 7 की संख्या में सादे लिबास में कुछ लोग आए और मार दिए। मृतक की माँ अपने बेटे को देखने के लिए बार बार जिद्द कर रही है। उन्होंने कहा कि, मेरे बेटे पर पहले से एक-दो केस था लड़ाई-झगड़ा पहले से मेरे बेटे ने किया था। वहीं इसके बाद मृतक की माँ मीडियाकर्मियों पर भड़क गई और हाथों में पत्थर तक उठा लिया। 

पुलिस का एक के बाद एक खुलासा 

मालूम हो कि, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया विकास उर्फ राजा एक हथियार तस्कर है। वो हथियारों का तस्करी करता है। विकास एक छोटा अपराधी है और उमेश यादव ने गोपाल खेमका की हत्या के लिए विकास से ही हथियार लिया था। मृतक विकास पटना सिटी के पीर दमरिया का रहने वाला था। वहीं पुलिस के मुठभेड़ में अब विकास ढेर हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस घेराबंदी कर के विकास को गिरफ्तार करने पहुंची थी तभी विकास ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। वहीं जवाबी फायरिंग में विकास ढेर हो गया।  इससे पहले सोमवार को पुलिस ने इस हत्याकांड में शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखे हत्यारे से उमेश का चेहरा मेल खा गया है। पूछताछ में उमेश ने हत्या की सुपारी देने वाले के तौर पर अशोक शाह का नाम लिया है। पुलिस इस केस में और भी अहम खुलासे करने वाली है।