Bihar News: सनकी आशिक ने महिला को चाकू से गोदा, एकतरफे प्यार में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, नाबालिग बेटी की हालत गंभीर
Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक सनकी आशिक ने एकतरफे प्यार में शादीशुदा महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला की बेटी के सामने उसपर चाकू से 12 से अधिक वार किया।
Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सनकी आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी अनुसार बैंक कॉलोनी स्थित बंगाली टोला में एक सिरफिरे युवक ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। मृतका की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है। घायल बेटी का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
एकतरफे प्यार में वारदात
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक राजा अक्सर मृतका के घर आता-जाता था। बताया जा रहा है कि एकतरफा प्रेम के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने किराए के मकान में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। मृतका का पति राज्य के बाहर काम करता है। मुन्नी देवी इलाके में ठेले पर नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं।
12 से ज्यादा बार किया वार
घटना की चश्मदीद मृतका की 17 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ घर पर थी, तभी शाम करीब 4 बजे राजा नाम का युवक वहां पहुंचा और अचानक चाकू से हमला करने लगा। उसने मुन्नी देवी पर 12 से अधिक बार वार किए। बीच-बचाव करने पर बेटी को भी हाथ और बाजू में चोट लगी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
आरोपी की तलाश में पुलिस
घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट