यादव जाति से सबसे ज्यादा लुच्चा लफंगा ! सीएम सम्राट के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने जानिए यादव पर क्या बोला
जीतन राम मांझी ने पिछले दिनों ने दावा किया कि यादव समाज में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की संख्या अधिक है। अब इसी को लेकर बिहार सरकार में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने भी बड़ा बयान दिया है
Bihar News : बिहार में जाति और अपराध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर अब राज्य सरकार के योजना विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने भी प्रतिक्रिया दी है। मांझी के उस दावे पर कि यादव समाज के लोग अपराध में अधिक संलिप्त रहते हैं, कुशवाहा ने उनके आकलन को सही बताया। मंत्री ने कहा कि जितन राम मांझी वरिष्ठ नेता हैं तो उन्होंने जो मूल्यांकन किया है, वह सही है। उन्होंने दावा किया कि यादव समाज में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की संख्या अधिक है। कुशवाहा ने कहा कि जेलों में बंद कैदियों के आंकड़े सामने आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि वे यह नहीं कहते हैं कि लुच्चा लफंगा किसी विशेष जाति के होते हैं लेकिन मांझी ने अगर ऐसा कहा है तो वे गलत नहीं बोले होंगे। यह अपराध के आंकड़े में शामिल लोगों का वर्ग देखकर पता लग जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में जितनी आपराधिक घटनाएं और गुंडागर्दी हो रही है, उनमें किस जाति से आने वाले अपराधियों की संख्या अधिक है, यह देखा जाना चाहिए।
दरअसल, बिहार में कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। हाल की आपराधिक घटनाओं के बीच नेताओं के बयानों ने एक बार फिर जाति और अपराध के संबंध को लेकर राजनीतिक बहस को सामने ला दिया है। जमुई में लडकी से छेड़खानी में शामिल रहे आरोपियों में कुछ के यादव जाति से होने पर इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा तो राजद की ओर से भी मुसहर जाति के अपराध से जुड़े मामले पर मांझी को घेरा गया।
इसी तरह समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी मामले में भी लोजपा (रा) सांसद शाम्भवी चौधरी द्वारा एक पोस्ट किया गया जिसमें पुलिस की जारी विज्ञप्ति से आरोपियों का नाम हटा दिया गया था। इसे लेकर राजद ने शाम्भवी को निशाने पर लिया कि जब आरोपी पासवान, सहनी और अन्य जातियों से है तो उनका नाम काटकर पोस्ट किया जाता है जबकि यादव होने पर उनकी पहचान को बढ़ाचढ़कर पेश किया जाता है।
अब फिर से भगवान सिंह कुशवाहा ने जीतन राम मांझी की बातों का समर्थन करते हुए यादव में सर्वाधिक लुच्चा लफंगा होने पर नैतिक समर्थन किया है।
अभिजीत की रिपोर्ट