Bihar News: पटना में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल
Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार संदिग्ध हालात में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई है। मामला बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र के अंदौली गांव का है। जहां युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों ने NH-30A को जाम कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।
पीने से भरे गड्ढे में मिला शव
मृतक की पहचान श्रावण कुमार के रूप में हुई है, जो रोज की तरह साइकिल से बाढ़ कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान उनका शव रास्ते में पानी से भरे एक गड्ढे में मिला। श्रावण कुमार कोर्ट में मुंशी का काम करते थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने उनकी साइकिल में धक्का मारकर उन्हें पानी में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मामले की जांच की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट