राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियो का तांडव, दिन-दहाड़े कपड़ा दुकान में बैठे शख्स को मारी गोली

Patna : राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। अपराधियो ने बड़ी हिमाकत दिखाते हुए दिन दहाड़े और सरे बाजार एक शख्स को गोली मार दिया है। घटना में गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 


घटना शहर के आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर सराय गली की है। घायल की पहचान मोहम्मद शहबान पिता मोहम्मद इशहाक के रुप में हुई है। घटना का शिकार भी आपराधिक चरित्र का बताया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शहबान एक कपड़े की दुकान में बैठा था उसी वक्त अपराधी पहुंचे और उसे गोली मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना लोगो के द्वारा पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मामले की छानवीन में लग गयी है।


मामले में एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि गाड़ी से हमलावर आये थे और शख्स को गोली मारकर फरार हो गए। उसका इलाज़ चल रहा है।जिसको गोली मारी गई है वो भी  आपराधिक प्रवृत्ति का था और आर्म्स एक्ट में जेल भी जा चुका है। फिलहाल मौके पर से तीन खोखे बरामद किए गए है।अपराधियो की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से करने की कोशिश की जा रही है।


पटना सिटी से रजनीश